एवी प्री स्कूल के नौनिहालों ने रैंप शो में दिखाई प्रतिभा
आत्म वल्लभ प्री स्कूल में ब्लू-3 के बच्चों के लिए रैंप शो का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : आत्म वल्लभ प्री स्कूल में ब्लू-3 के बच्चों के लिए रैंप शो का आयोजन किया गया। इसकी थीम एनवायरनमेंट फ्रेंडली कॉस्टयूम वॉक शो थी। स्कूल प्रांगण को थीम के अनुसार सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिसिपल संगीता तिन्ना की देखरेख में की गई। ब्लूम-3 के 100 नौनिहालों ने रैंप शो में हिस्सा लिया।
सभी विद्यार्थी अलग अलग वेशभूषा में आए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि धरती बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए और प्लास्टिक का प्रयोग न करने के स्लोगन भी प्रदर्शित किए। इन स्लोगनों के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि हमें धरती को तो बचाना ही है और पर्यावरण भी संरक्षित करना है। पानी भी व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। प्रिसिपल तिन्ना ने अध्यापकों व अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की और बच्चों को हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर भाग लेने क लिए प्रेरित किया। रैंप वॉक मुकाबले में प्रभनाज, शौर्य, ओजस डोडा, अयाना, दिव्यांश रेखी, मायरा, अद्वीप ने पहला स्थान पाया नव्या, अमृत, हरगुण कंबोज, शिविका, आदिर, जपलीन, सायरा, आरुही, कनन, हरगुण सिंह वैरड़, तनवीर, हितेश, चंद्रिका ने दूसरा, रियाना, प्रीशा, रहमत, धैर्य, अहाना, अर्पित, विराट, इशीता, कीर्ति, प्रभवीर, कबीर, गुरनाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। नमन, हरगुण, शर्नाया, आस्तिक, मानिक, वान्या, अरमान, जपनत, सार्थक, पहराज, हर्षित, रोहन, चित्रांशी, विहानी को सांत्वना पुरस्कार मिला।