हैमर थ्रो में सोमा रानी ने जीता कांस्य
सरकारी मिडल स्कूल महातम नगर की पीटीआई सोमा रानी ने आल इंडिया मास्टर एथलैटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सरकारी मिडल स्कूल महातम नगर की पीटीआइ सोमा रानी ने ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स कांस्य पदक हासिल किया है। ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ने यह प्रतियोगिता पूना में आयोजित की थी। अध्यापक सोमा रानी ने हैमर थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने उन्हें कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। इससे पहले मस्तूआना में हुए प्रदेश स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स मुकाबले जैवलिन व डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। स्कूल लौटने पर अध्यापिका सोमा रानी का स्टाफ भव्य स्वागत किया करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें