Move to Jagran APP

मस्त बणा देणगे बीबा..पर झूमे

संवाद सूत्र, फाजिल्का : रिद्धि-सिद्धि गणेश वेलफेयर सोसायटी मित्र मंडल की ओर से चौधरियां गली में सजाए

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:08 PM (IST)
मस्त बणा देणगे बीबा..पर झूमे
मस्त बणा देणगे बीबा..पर झूमे

संवाद सूत्र, फाजिल्का : रिद्धि-सिद्धि गणेश वेलफेयर सोसायटी मित्र मंडल की ओर से चौधरियां गली में सजाए गए पंडाल में शनिवार की शाम को मास्टर देव चुघ द्वारा जागरण किया गया। कार्यक्रम की तीसरी रात मुख्य मेहमान के रूप में विजय कटारिया, राज कुमार कटारिया, दीपक कुक्कड़, राजू गुगलानी, संजय कुक्कड़, राजेश कसरीजा व राबिया गिलहोत्रा उपस्थित हुई।

loksabha election banner

सोसायटी के प्रधान चांद गुप्ता व सचिव राकेश भठेजा ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े सात बजे मास्टर देव चुघ द्वारा भजनों का गुणगान किया गया। उनके भजन मस्त बणा देणगे बीबा ने सभी को झूमने पर मजबूर किया। इसके उपरांत साढ़े नौ बजे गणपति जी की विशाल आरती की गई व बाद में सभी श्रद्धालुओं में कड़ी चावल का लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर डॉ. रितु सचदेवा, डा.ॅ दीपिका ग्रोवर, उर्वशी सेठी, नीतू कटारिया, नीलम वाटस, सुभाष तिन्ना, आशू सचदेवा, राज कुमार नारंग, कैप्टन कवातड़ा, बंटी जसूजा, सुमन कुक्कड़, संजीव दावड़ा, लालू गिल्होत्रा, नीरू भठेजा, नरेश सचदेवा, रेनू गुप्ता, रेखा गुगलानी और कंचन गुप्ता उपस्थित रहे। कल लगेगा चेकअप कैंप

सचिव राकेश भठेजा ने बताया कि 18 सितंबर को नर सेवा नारायण सेवा प्रोजेक्ट के तहत सिटी लैब के विकास कटारिया के सहयोग से ब्लड शुगर जांच कैंप सुबह छह से आठ बजे तक लगाया जाएगा। इसी दिन माता ¨चतपूर्णी लंगर एवं जागरण सोसायटी द्वारा भजनों का गायन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.