सोशल वैलफेयर सोसायटी ने वृद्ध आश्रम में मनाई दीपावली
सोशल वेलफेयर सोसायटी फाजिल्का ने मानव कल्याण सभा फाजिल्का के चलाए जा रहे वृद्ध आश्रम में बुजुर्गो के साथ दिवाली मनाई।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सोशल वेलफेयर सोसायटी फाजिल्का ने मानव कल्याण सभा फाजिल्का के चलाए जा रहे वृद्ध आश्रम में बुजुर्गो के साथ दिवाली मनाई। आश्रम में बुजुर्गो को मिठाइयां तथा उपहार भी दिए। यह आयोजन पीआरओ संजीव कुमार, उनके भाई क्रांति कुमार, माता तारा रानी के सहयोग से किया गया।
मीडिया सचिव राकेश गिल्होत्रा ने बताया कि सोसायटी 13 वर्षो से दीवाली पर वृद्ध आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गो के साथ मिलकर खुशियां बांटती है। सोसायटी के संरक्षक गिरधारी लाल अग्रवाल तथा अध्यक्ष शशिकांत ने सभी को इस पर्व की बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र कटारिया, बाबू लाल अरोड़ा, सरोज थिरानी, वित्त सचिव नरेश मित्तल, वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष रमेश कपूर, उपाध्यक्ष सुरिदर मूलड़ी, महासचिव जंगशेर विज, संयम, जानवी, खुशी, अनिकेत आदि उपस्थित थे।