अदालत में पेश न होने पर छह भगोड़े करार
नगर थाना पुलिस ने स्थानीय माननीय न्यायाधीश दलीप कुमार की अदालत के रीडर विजय कुमार के बयान पर अलग अलग मामलों में अदालत में पेश न होने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने स्थानीय माननीय न्यायाधीश दलीप कुमार की अदालत के रीडर विजय कुमार के बयान पर अलग अलग मामलों में अदालत में पेश न होने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रीडर विजय कुमार ने नगर थाना को दी शिकायत में आरोपितों को बार बार तलब किया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए, जिन्हें अदालत की ओर से पीओ करार देकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए। पुलिस ने मोहन लाल निवासी सदभावना नगर श्रीगंगानगर, लखविदर निवासी तरमाला जिला श्रीमुक्तसर साहिब, पवन अग्रवाल निवासी धान मंडी रिडमलसर, भूपिद्र सिंह निवासी प्रेम नगरी अबोहर, गोबिद राम निवासी वार्ड नंबर पांच भादरा, जसवंत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में केस संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने महिला से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 13 जून को वह घर पर मौजूद थी तो मनप्रीत सिंह अपने घर की छत पर चढ़ कर उसके साथ गाली गलोच करने लगा व उसे ईंटें मारने लगा। इसके बाद वह उसके घर पर आ गया व उसके साथ मारपीट की व उसे जमीन पर घसीटा, जिस पर उसकी पहनी हुई शर्ट व लोयर फट गए व उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने महिला के बयानों पर मनप्रीत सिंह निवासी जम्मू बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।