51 दिनों से लगातार भोजन मुहैया करवाने वाली शिवसेना सम्मानित
जिला प्रशासन सेहत विभाग व पुलिस प्रशासन ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जहां जिला प्रशासन, सेहत विभाग व पुलिस प्रशासन ने अपनी अहम भूमिका निभाई। वहीं, शहर की विभिन्न संस्थाओं ने जरूरतमंद परिवारों को भोजन करवाकर अपना फर्ज निभाया। इसमें फाजिल्का की शिवसेना बाल ठाकरे भी शामिल है। जिसे सराहनीय कार्य के लिए डीसी अरविदपाल संधू द्वारा सम्मानित किया गया।
े
लॉकडाउन के चलते सबसे ज्यादा मुश्किल उन परिवारों के समक्ष खड़ी हो गई, जिनके पास कमाई का कोई साधन नहीं था। लेकिन शहर की शिवसेना बाल ठाकरे इन जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आई और लगभग 51 दिनों तक सुबह व शाम 2000 लोगों को भोजन करवाया। शिव सेना बाल ठाकरे के मालवा जोन प्रभारी उमेश कुमार व जिलाध्यक्ष अमन डोडा ने बताया कि शिवसेना के पंजाब प्रधान योगराज शर्मा व वाइस प्रधान गोपाल सिगला के दिशानिर्देश के अनुसार लोगों के लिए लंगर सेवा शुरू की। जिसके तहत दिन-रात भोजन दिया गया।
इसके अलावा जब भोजन बंद किया गया,, तब भी विभिन्न सेंटरों में क्वारंटाइन किए गए लोगों की सेवा के लिए चाय व अन्य सामान की सेवा की गई। जिसके चलते बीते दिनी फाजिल्का के डीसी अरविदपाल सिंह संधू ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्य में मालवा जोन के वाइस प्रधान विक्की मिड्डा, जनरल सचिव मनोज गिरधर, जिला युवा सेना अध्यक्ष रितिक बजाज, शहरी अध्यक्ष राजीव नागपाल, रिकू सेवालिया, रूपेश बंसल, सुभाष कुमार, विशाल कामरा व अन्यों ने सहयोग किया।