Move to Jagran APP

शहीद भगत सिंह पर कोरियोग्राफी पेश कर बांधा समां

सेवा भारती भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु का शहीदी दिवस मनाया गया। महासचिव रमन सेतिया व प्रोजेक्ट प्रभारी रवि अरोड़ा ने बताया कि डॉक्टर गोबिद राम शर्मा लाइब्रेरी में बच्चों के साथ शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिसिपल रविकांत डोडा व सीएसटी नैब सिंह रहे। सर्वप्रथम भारत माता व शहीदों की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच संचालन अशोक कालड़ा ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 06:11 PM (IST)
शहीद भगत सिंह पर कोरियोग्राफी पेश कर बांधा समां
शहीद भगत सिंह पर कोरियोग्राफी पेश कर बांधा समां

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : सेवा भारती भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहीदी दिवस मनाया गया। महासचिव रमन सेतिया व प्रोजेक्ट प्रभारी रवि अरोड़ा ने बताया कि डॉक्टर गोबिद राम शर्मा लाइब्रेरी में बच्चों के साथ शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिसिपल रविकांत डोडा व सीएसटी नैब सिंह रहे। सर्वप्रथम भारत माता व शहीदों की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच संचालन अशोक कालड़ा ने किया। इस मौके बाधा केंद्र के बच्चों के अलावा अर्जुन, पलक द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। सुरेश वाला संस्कार केंद्र के बच्चों द्वारा भगत सिंह पर कोरियोग्राफी पेश की गई। वहीं बच्चों द्वारा देश रंगीला रंगीला पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई। मुख्य वक्ता राजकुमार शर्मा ने कहा कि हमें देशभक्तों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए व राष्ट्रीय निर्माण में योगदान डालना चाहिए। मुख्य अतिथि नैब सिंह ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं प्रिसिपल रविकांत डोडा ने कहा कि बच्चों में देश भक्ति के गुण उनके अध्यापकों द्वारा भरे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यापिकाओं को पढ़ाते समय भावुक नहीं होना चाहिए बल्कि मजबूत होना चाहिए। प्रधान संदीप सचदेवा ने आए हुए मेहमानों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जिम्मेवार नागरिक बनाना है ताकि वह राष्ट्रीय निर्माण में अपना योगदान डाल सके। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में कृष्ण अरोड़ा, रमेश सुधा, रमा भारती, जगदीश कटारिया, वरिदर बत्रा, राजेश कसरीजा, भगत सिंह, नवदीप कुमार, ज्योति रानी, सुमति जैन, मोनिका शर्मा, प्रिया, सुनैना, रेखा, पूजा, हर्ष रानी, प्रवीण, निशु  मनजीत कौर, राजन प्रीत व अन्यों ने सहयोग किया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.