रविद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सेवा भारती ने किया पौधारोपण
रविद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्री शिवभूमि में पार्क में नीम सुखचैन व पीपल के पौधे लगाए गए।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सेवा भारती फाजिल्का द्वारा पौधारोपण अभियान के तहत रविद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्री शिवभूमि में पार्क में नीम, सुखचैन व पीपल के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्ष सेवा भारती के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। इस दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश कटारिया, भगवान सिंह, साहिल प्रिथी व प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण लाल अरोड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि परमात्मा ने मनुष्य को आक्सीजन देने के लिए एक अनूठा और बिल्कुल निशुल्क स्त्रोत पेड़ पौधों के रूप में दिया हुआ है। लेकिन आजकल वृक्षों की संख्या कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग भी पौधे लगाने के बारे में प्रेरित हों, क्योंकि अगर पेड़ों की संख्या इसी तरह कम होती रही तो आने वाली पीढ़ी को काफी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्क में 10 पौधे रोपित किए गए, इनमें नीम, सुखचैन व पीपल के पौधे शामिल है। अंत में गुरु रविद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया।