Move to Jagran APP

वर्कर 31 तक जमा करवाएं सदस्यता अभियान की कॉपियां : सेखों

पूर्व सिचाई मंत्री एवं शिअद नेता जनमेजा सिंह सेखों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भर्ती तो सभी पार्टियां करती हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 06:30 AM (IST)
वर्कर 31 तक जमा करवाएं सदस्यता अभियान की कॉपियां : सेखों
वर्कर 31 तक जमा करवाएं सदस्यता अभियान की कॉपियां : सेखों

जागरण संवाददाता, अबोहर : पूर्व सिचाई मंत्री एवं शिअद नेता जनमेजा सिंह सेखों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भर्ती तो सभी पार्टियां करती हैं, लेकिन शिअद-भाजपा की ओर से लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा भर्ती अभियान राजनीति इतिहास में अनूठी मिसाल है। इसमें हर सदस्य का रिकॉर्ड पारदर्शी तरीके से पार्टी के पास उपलब्ध होगा। सेखों शुक्रवार को अबोहर के गुरुद्वारा नानकसर टोभा में हलका अबोहर तथ बल्लुआना के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

सेखों ने कहा कि 31 अगस्त तक अभियान के तहत हर कार्यकर्ता अपना अधार कार्ड और मोबाइल नंबर सहित अपना नाम दर्ज करवाए। उन्होंने पदाधिकारियों से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की अपील की। सेखों ने कहा कि नए बनाए जा रहे सदस्यों में से 100 सदस्यों पर एक डेलीगेट नियुक्त किया जाएगा। 25 डेलीगेट्स पर एक इंचार्ज नियुक्त होगा। 31 अगस्त तक सदस्यता अभियान की सभी कापियां पाटी मुख्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए। फाजिल्का के ऑब्जर्वर सतिद्रजीत सिंह मंटा, शिअद के जिला प्रधान अशोक अनेजा, देहाती जिला प्रधान गुरपाल सिंह ग्रेवाल, हलका बल्लूआना के पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी, गुरतेज सिंह घुड़ियाना, जत्थेदार कौर सिंह बहाववाला तथा अबोहर सर्किल शहरी के प्रधान सुरेश सतीजा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में शिअद देहाती प्रधान गुरिदर सिंह लाऊ जाखड़, राजिद्र पाल सिंह, पूर्व प्रधान अशोक आहूजा, वरिद्र ग्रोवर, यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरविद्र सिंह हैरी, जिला सचिव हरचरण सिंह पप्पू, हरपाल सिंह संधू, महेंद्र बठला काली, जसविद्र सिंह जस्सी, राकेश कक्कड़, महिला विग की जिला प्रधान कर्मदीप कौर ढिल्लों, जज सिंह, रंजीत सिंह पंजपीर, डॉ. गुरबचन सिंह, आरडी विश्नोई, संजय वशिष्ठ, यूथ अकाली दल के प्रधान पटेल घुल्ला, गुरदेव चौधरी तथा हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.