पाकिस्तान जेल में मारे गए सरबजीत की बहन दलबीर भाजपा में शामिल
पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भाजपा में शामिल हो गई हैं। फाजिल्का में आयाजित रैली में वह भाजपा में शामिल हुईं।
जेएनएन, फाजिल्का। पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में पाकिस्तानी कैदियों के हमले में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर आयोजित सुशासन दिवस पर आयोजित रैली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
दलबीर कौर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अौर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला न पार्टी में विधिवत शामिल कराया। सांपला ने दलबीर का पार्टी मेंं स्वागत किया और उसके संघर्ष के लिए सराहना की। दलबीर कौर रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बाेला। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस चाहती तो सरबजीत जरूर पकिस्तान से जिंदा वापस आता।
पढ़ें : प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में बगावत हुई तेज
फाजिल्का में आयोजित भाजपा की रैली में दलबीर कौर।
दलबीर ने कहा, मैं कांग्रेस सरकार कें मंत्रियों और आला अफसराें के चक्कर लगाती रही और गुहार करती रही। लेकिन, उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी और इसी कारण मेरा भाई मारा गया। सरबजीत केवल मेरा भाई नहीं, बल्कि पूरे देश और पंजाब का था। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
पढ़ें : अाप और कांग्रेस की शिअद को लंबी सहित बड़ी सीटों पर घेरने की तैयारी
बता दें कि पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की रिहाई के लिए उसकी बहन दलबीर कौर ने कई वर्षों तक मुहिम चलाई थी। सरबजीत की रिहाई की उम्मीद भी जगी थी, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान की कुख्यात कोट लखपत जेल में कुद पाकिस्तानी कैदियों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। सरबजीत अौर दलबीर की संघर्ष की कहानी पर एक फिल्म भी बनी, जिसमें दलबीर का किरदार मशहूर बॉलीुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया था।
पढ़ें : सिद्धू के सीएम कैंडिडेट के शिगूफे से कैप्टन पर निशाना साध रही 'आप'