प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में नतमस्तक हुई संगत
श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व बुधवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माथा टेका।
संस, अबोहर : श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व बुधवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माथा टेका। प्रकाश पर्व को लेकर अल सुबह से ही संगत गुरुद्वारों में नतमस्तक होने के लिए पहुंचने लगी थी व काफी संख्या में संगत ने माथा टेका व आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में श्री आखंड पाठ का भोग डाला गया। इस अवसर पर रागी व कीर्तनों जत्थों ने गुरुबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने वाहो वाहो गुरु गोबिद सिंह आपे गुर चेला शब्द का गुणगान किया। इसके बाद गुरु का लंगर भी बरताया गया। इसके अलावा भी शहर के कई गुरुद्वारों में पाठ के भोग डाले गए जिसमें काफी संख्या में संगत गुरुद्वारों में संगत नतमस्तक हुई। श्री संगतसर में धूमधाम से मनाया प्रकाशोत्सव संवाद सहयोगी, फिरोजपुर :
शहर की भगत सिंह कालोनी स्थित गुरुद्वारा श्री संगतसर साहिब में श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरु घर में आयोजित किए गए धार्मिक समारोह में हैड ग्रंथी जसप्रीत सिंह एवं प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरीक सिंह के नेतृत्व में कीर्तनी जत्थे ने गुरु घर में आने वाली संगत को गुरु जस्सा सुनाकर निहाल किय। इस दौरान गुरु घर में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और संगतों में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर अन्य के अलावा सचिव सुखविदर सिंह, निर्मल सिंह भुल्लर उप प्रधान, गुरदियाल सिंह विर्क सहित आस-पास की संगत मौजूद थी।