अबोहर मंडी में 5521 रुपये बिका नरमा
अनाज मंडी नरमे की खरीद बांसल एग्रो के संचालक सुरेश बांसल मनीष बांसल ने 5521 रुपये प्रति क्विटल के हिसाब से खरीद की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:36 AM (IST)
संस, अबोहर: अनाज मंडी नरमे की खरीद बांसल एग्रो के संचालक सुरेश बांसल, मनीष बांसल ने 5521 रुपये प्रति क्विटल के हिसाब से खरीद की। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव सुलोध बिश्नोई ने बताया गया कि इस बार पिछले साल से लगभग 20 प्रतिशत आमद अधिक होने की संभावना है। इस मौके आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नागौरी ने सभी किसानों को नरमा व कपास सुखाकर मंडी में लाने की अपील की। इस मौके पर सतीश सेठी, नीरज गोदारा, राजा नागपाल, राज मनचंदा, विजय छाबड़ा, नरेश पाल बांसल, सुनील नागोरी, धर्म पाल घल्लु, सतपाल तरमाला, नरेश नागोरी, अमन सिगला, कश्मीरी बांसल, अमित सिडाना, हेम राज सिगला, पंकज नरूला मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें