रॉबिनहुड आर्मी ने महिलाओं को बांटे सैनिटरी नैपकिन
रॉबिनहुड आर्मी फाजिल्का की फीमेल राबिस द्वारा बिजली घर के अंदर रह रही महिलाओं व लड़कियों में सैनिटरी नेपकिन बांटे गए व जागरूक किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 11:48 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 11:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : रॉबिनहुड आर्मी फाजिल्का की फीमेल राबिस द्वारा बिजली घर के अंदर रह रही महिलाओं व लड़कियों में सैनिटरी नेपकिन बांटे गए व जागरूक किया गया। संस्था के संयोजक आनंद जैन ने बताया कि राबिनहुड आर्मी फाजिल्का की फीमेल राबिस गीता शर्मा व नेहा बांसल द्वारा एक हाइजीन ड्राइव की गई, जिसमें बिजली घर में रह रही महिलाओं व लड़कियों में सैनिटरी नेपकिन बांटे गए। साथ ही ड्राइव के वक्त शारीरिक दूरी, मुंह ढकने व दस्ताने पहनने का ध्यान रखा गया। इससे पहले राबिनहुड आर्मी फाजिल्का की टीम ने दुग्र्याणा मंदिर के सहयोग से कर्फ्यू में रोजाना दो हजार से अधिक जरूरतमंद लोगो को खाना उपलब्ध करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें