श्री राम मंदिर में मां कुष्माडा का किया पूजन
स्थानीय श्री राम संकीतन मंदिर में नवरात्रों की धूम लगातार जारी है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री राम संकीतन मंदिर में चौथे नवरात्र को मां कुष्मांडा की उपासना की गई। यह पूजन सीमा बजाज, सुनीता दूमड़ा, नीलम घई, अनीता नारंग, वीना वध्वा, सुषमा पुजानी, सरोज वाट्स, प्रकाश मुंजाल, समृद्धि बजाज, चांद शर्मा, बबीता शर्मा ने करवाया।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि सुबह सात बजे मां चंद्रघंटा की स्तुति की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा मां की आरती की गई। शाम तीन बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक मंदिर की सुंदरकांड महिला समिति की ओर से श्री दुर्गा स्तुति के पाठ पढ़े गए। इसके बाद संकीर्तन किया गया व सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं में नवरात्र का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा व चिमन लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्र पर्व छह अक्टूबर तक जारी रहेगा। 07 अक्तूबर को सुबह 108 कंजकों का पूजन किया जाएगा व पाठ पढ़ने वाली सुंदरकांड महिला समिति की सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में शालू अरोड़ा, आशा सेठी, आशा कामरा, शिल्पा नारंग, शालू अरोड़ा, रजनी मोंगा, सुनीता गिरधर, सुनीता उबवेजा, अर्चना अरोड़ा, सीमा शर्मा, उर्मिला मोंगा, रेनू शर्मा, रमेश सेठी, सतपाल उबवेजा, रोशन सेतिया, नत्थू राम शर्मा, अशोक गिरधर, रूप चंद छाबड़ा, राकेश कटारिया, सोनू आहूजा, सतपाल पुजानी, शाम लाल उबवेजा, शाम लाल वाटस, पवन कुमार, विनोद अरोड़ा, अशोक गिरधर व अन्य सहयोग कर रहे हैं।