श्रीराम मंदिर से आज निकाली जाएगी शोभायात्रा
संवाद सहयोगी, फाजिल्का श्रीराम संकीर्तन मंदिर में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में सजाए गए गणोश पंडा
संवाद सहयोगी, फाजिल्का
श्रीराम संकीर्तन मंदिर में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में सजाए गए गणोश पंडाल में रविवार रात्रि को संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीराम मंदिर भजन मंडली की और से गणेश जी के भजनों का गुणगान किया गया।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि रविवार रात्रि विनोद कुमार खेड़ा परिवार सहित शामिल हुए व उनकी ओर से गणेश जी का पूजन किया गया। इसके उपरांत श्रीराम मंदिर भजन मंडली के भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। इसके उपरांत मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा गणेश जी की आरती की गई व बाद में गणेश जी को लड्डू का भोग लगाया गया। इसके उपरांत अध्यक्ष कामरा द्वारा मेहमानों को सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि पांच सितंबर को मंदिर की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन में नत्थु राम शर्मा, विनोद अरोड़ा, अशोक गिरधर, ¨प्रस खेड़ा, सोनू खेड़ा, रामेश शर्मा, चिमन लाल, सुशील खेड़ा व अन्य सहयोग कर रहे हैं।