फाजिल्का में 6640 एमटी धान की खरीद, 3359 एमटी की लिफ्टिग बाकी
इस बार भी फाजिल्का की अनाज मंडी में धान की आवक कम हुई है।
मोहित गिल्होत्रा, फाजिल्का : इस बार भी फाजिल्का की अनाज मंडी में धान की आवक कम हुई है। अब तक फाजिल्का की अनाज मंडी में 6762 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है। इसमें से 6640 मीट्रिक टन की धान की खरीद की जा चुकी है। मार्कफैड ने 896 मीट्रिक टन, पनग्रेन की तरफ से 1500 मीट्रिक टन, पनसप की तरफ से 1159 मीट्रिक टन, वेयरहाऊस की तरफ से 717 एमटी व निजी व्यापारियों ने 2368 मीट्रिक टन धान खरीदा है। एफसीआइ और पंजाब एग्रो की तरफ से कोई धान नहीं खरीदी गई। 3359 मीट्रिक टन धान अभी भी लिफ्टिग के इंतजार में है।
अब तक 60 के करीब लौटाई जा चुकी नमी वाले अनाज की ट्रॉलियां
पिछले दिनी हुई बारिश और किसानों द्वारा जल्दबाजी में काटी गई धान की फसल के चलते अब तक मंडी में से 60 के करीब ट्रालियां नमी ज्यादा होने के कारण लौटाई जा चुकी हैं। मंडी सुपरवाईजर राज कुमार ने बताया कि सरकार हिदायतों अनुसार 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाली किसी भी धान की ट्राली को मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया जा सकता। लेकिन वह 19, 20 व 21 प्रतिशत वाली ट्रालियों को वापिस लौटा रहे हैं। मार्केट कमेटी के सचिव जगरूप सिंह ने किसानों से अपील की कि वे सुखाकर ही मंडियों में धान लेकर आएं।