Move to Jagran APP

विश्व शांति के लिए की सामूहिक प्रार्थना

जोहड़ी मंदिर मार्ग पर स्थित राजयोग आश्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माबाबा की 52वीं पुण्यतिथि पर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 04:28 PM (IST)
विश्व शांति के लिए की सामूहिक प्रार्थना
विश्व शांति के लिए की सामूहिक प्रार्थना

संवाद सहयोगी, अबोहर : जोहड़ी मंदिर मार्ग पर स्थित राजयोग आश्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माबाबा की 52वीं पुण्यतिथि पर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। दो मिनट तक मौन धारण करके उपस्थित लोगों ने विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की और कोरोना के कारण भौतिक संसार त्यागने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजयोग केंद्र प्रभारी पुष्पलता, सुनीता, दर्शना व शालू बहन, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान विमल ठठई, लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष, डा. कंचन खुराना, एडवोकेट रमेश शर्मा, सेवा निवृत आयकर अधिकारी बलराम सिगला, डा. संजय गुप्ता, डा. रितु गुप्ता, डा. अजय मोहन शर्मा, डा. राजिन्द्र बांसल, प्रो. आदिति बाघला, शकुंतला सोनी व अपैक्स क्लब के राकेश नागौरी आदि ने ब्रह्माबाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 18 जनवरी 1969 को ब्रह्माबाबा ने माऊंट आबू के पांडव भवन में भौतिक शरीर त्यागते समय वंदे मातरम का उच्चारण किया था और दादी प्रकाशमणि को इस अभियान की बागडोर संभाली थी। इस अवसर पर लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष ने कहा कि बीते एक साल में कोरोना महामारी के कारण लाखों जीव इस भौतिक संसार से चले गए लेकिन वायरस के प्रति आशंका अब भी बनी हुई है। केंद्र व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आने वाले समय में ऐसी व्याधियों से बचाव करना होगा। हमें इस बात का गर्व है कि दो लाख से अधिक समर्पित भाई-बहनों द्वारा न केवल राजयोग व आध्यात्मिक विचारधारा का प्रसार किया जा रहा है बल्कि नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण सुरक्षा, नशों से छुटकारा, जैविक खेती आदि अभियान भी चलाया जा रहा है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.