50 नीम, जामुन, अमलतास के पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
रोटरी क्लब अबोहर सेंट्रल की टीम ने ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में 50 नीम जामुन अमलतास के पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में अबोहर के न्यायाधीश हरप्रीत सिंह थे।
जागरण संवाददाता, अबोहर : रोटरी क्लब अबोहर सेंट्रल की टीम ने ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में 50 नीम, जामुन, अमलतास के पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में अबोहर के न्यायाधीश हरप्रीत सिंह थे।
अपने संबोधन में उन्होंने जहां आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया वहीं कहा कि आप पर्यावरण को प्यार करो पर्यावरण आपको प्यार करेगा। उन्होंने बताया कि हमने कोरोना वायरस महामारी फैलने से रोकने के लिए ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में विभिन्न प्रकार से एहतियात का पालन किया और लॉकडॉउन के समय का सदुपयोग करते हुए कांप्लेक्स को विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों से सजाया है। पेड़ों को लगाना और उन्हें पालना सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य बनता है। उन्होंने रोटरी क्लब के सदस्यों की समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि नीम बहुतायत में पाया जाने वाला वृक्ष है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए आम जीवन में इसका खूब प्रयोग होता है। इसकी पत्तियों से लेकर इसके बीज तक सब कुछ अत्यंत उपयोगी होते हैं। त्वचा, पेट, आंखें और विषाणु जनित समस्याओं में इसका प्रयोग अछ्वुत होता है। इसकी पत्तियां किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोक सकती हैं। अमलतास पेड़ की शाखा, पत्तियों और फल को दवा के रूप में प्रयोग किया जाता है। पौधारोपण कार्यक्रम में राजीव गोदारा, एडवोकेट रविद्र सेतिया, डॉ राकेश अरोड़ा, प्रधान राजेश बगई, सैक्ट्री अजय पाल जाखड़, सह सचिव प्रीत मनिद्र, कोषाध्यक्ष सिकंदर छाबड़ा, राकेश पाहुजा, पंकज तायल आदि ने शिकरत की। पदाधिकारियों ने माननीय न्यायाधीश को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
-----