पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी
पंजाबी सभ्याचार मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल के 60 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य मेंवृक्ष हमारे मित्र संस्था के प्रधान नवदीप सिंह कलसी के सहयोग से गांव काला टिब्बा में स्थित अबोहर पॉलिटेक्निक कॉलेज में 101 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
संवाद सहयोगी, अबोहर : पंजाबी सभ्याचार मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल के 60 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में'वृक्ष हमारे मित्र संस्था के प्रधान नवदीप सिंह कलसी के सहयोग से गांव काला टिब्बा में स्थित अबोहर पॉलिटेक्निक कॉलेज में 101 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मंच के महासचिव अंकुर गर्ग की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आधारशिला प्ले-वे कान्वेंट स्कूल के प्रिसिपल राजीव गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया, जबकि संजीव मिढा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मूलरूप से अबोहर निवासी एवं आजकल मुम्बई में रह रही बॉलीवुड एक्ट्रेस तान्या अबरोल व उनकी माता सरिता अबरोल विशिष्ट अतिथि थी। उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए'वृक्ष हमारे मित्र संस्था के प्रधान नवदीप सिंह कलसी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की रोटी, कपड़ा व मकान जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने लिए पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर मनुष्य को जीवित रखने के लिए वृक्षों की सबसे अधिक आवश्यकता है, जो दिनों-दिन कम होते जा रहे हैं। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों का प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील दी। उन्होंने कहा कि यह वातावरण असंतुलन का मुख्य कारण ही है कि कहीं सूखे जैसे हालात हैं, तो कहीं बाढ़। प्रिसिपल राजीव गुप्ता ने कहा कि पंजाबी सभ्याचार मंच व वृक्ष हमारे मित्र संस्था के सदस्य समाजसेवा सहित पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों की भरपूर सराहना की। चेयरमैन संजीव मिढा ने कालेज में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि पूरी तरह बंजर भूमि पर लगभग 12 वर्ष कालेज की स्थापना करते समय सबसे पहला पौधा भी पंजाबी सभ्याचार मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल के कर कमलों से लगाया गया था। उन्होंने कहा कि अब कालेज के हरे-भरे बागों को और अधिक विकसित करने के लिए भी वह भरपूर सहयोग कर रहे हैं। मंच के महासचिव अंकुर गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय चराया, रूपिद्र सिंह, नीतिश मिढा, प्रदीप शर्मा, साहिल गिल, संस्थान के प्रिसिपल परमिन्द्र सिंह, सुधीर बांसल, मनोज कुमार, विनोद कुमार, अमरिन्द्र सिंह व संजोली धूडिय़ा उपस्थित थे।