पंजाब कांग्रेस को मिला जुझारु नेता
अमृत सचदेवा, फाजिल्का फाजिल्का जिले के नगर अबोहर ने अब तक राष्ट्रीय सियासी दलों का प्रतिनिधि
अमृत सचदेवा, फाजिल्का
फाजिल्का जिले के नगर अबोहर ने अब तक राष्ट्रीय सियासी दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले काबिल चेहरे पंजाब को प्रदान किए हैं जिनमें पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र कटारिया व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रो. बृज लाल रिणवा शामिल हैं। उनमें अब एक नया नाम कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ का नाम भी जुड़ गया है जिन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। जाखड़ को पंजाब में सत्तासीन दल कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से फाजिल्का जिला चर्चा में आ गया है। जाखड़ को प्रधान बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुखवंत ¨सह बराड़ ने कहा कि जाखड़ में नेतृत्व की गजब की क्षमता है। हाईकमान ने उन्हें पंजाब प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपकर एक सही काम किया है, इसका लाभ न केवल कांग्रेस सरकार बल्कि पूरे पंजाब के लोगों को मिलेगा। जाखड़ पूरे पंजाब के लोगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं और उनका समाधान वह सरकार के साथ मिलकर करवाने में सक्षम हैं। जाखड़ को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह को एक मजबूत साथी मिल गया है।
वहीं कांग्रेस नेता नीटू सेठी, एडवोकेट सुखजीत ¨सह राय, खरैत लाल सेठी, मंगत ¨सह कचूरा, सचिव करनैल ¨सह, धर्मपाल गांधी, पार्षद, महावीर, बाऊ राम कहा कि जाखड़ का कुशल नेतृत्व पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि पंजाब में शासन कर रही कांग्रेस के लिए भी सुशासन प्रदान करने की दिशा में अहम फैसला साबित होगा। जाखड़ पूरे पंजाब के मुद्दों को उठाने वाले एक सशक्त नेता तो हैं, ही साथ ही वह जमीन से जुड़े नेता हैं और राजनीति से ऊपर उठकर हर दल के लोगों की समस्याएं हल करवाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जाखड़ को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर कांग्रेस हाईकमान ने फाजिल्का जैसे प्रगतिशील जिले को मान बख्शा है।