पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने निकाली रोष रैली
पंजाब रोडवेज के 18 डिपों के आगे रोष रैलियां करके सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:08 AM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के सहयोगी संगठनों द्वारा शुक्रवार को पंजाब रोडवेज के 18 डिपों के आगे रोष रैलियां करके सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।
इसी के तहत फाजिल्का यूनियन ने भी प्रधान मनप्रीत सिंह की अगुआई में फाजिल्का बस डिपो के गेट के समक्ष रोष रैली निकालकर रोष प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जिला प्रधान मनप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों के साथ किया गया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। इस मौके पर कैशियर उड़ीक चंद, उप प्रधान प्रगट सिंह, सुरजीत सिंह, हरभजन सिंह, अमरीक सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें