कैरम में नवयुग स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी
नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लड़कों की कैरम टीम ने राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 12:06 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:16 AM (IST)
संस, अबोहर: नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लड़कों की कैरम टीम ने राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।
प्रिसिपल किरण अरोड़ा ने बताया प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु गु्रप लड़कों की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि कोमल, शगुन व साहिल का चयन नेशनल प्रतियोगिता जोकि तमिलनाडु में होनी है के लिए चयन हुआ है। प्रिसिपल किरण अरोड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने शारीरिक शिक्षा अध्यापक कृष्ण कुमार व समस्त स्टाफ को बधाई प्रेषित की। इस मौके पर स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटर ऊषा अरोड़ा, पुनीत अरोड़ा , राज कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें