वरियाम खेड़ा स्कूल में लगवाया संगीत सिस्टम
सरकारी स्कूल वरियाम खेड़ा में संगीत सिस्टम लगाया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 12:50 AM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 12:50 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : सरकारी स्कूल वरियाम खेड़ा में संगीत सिस्टम लगाया गया है। अगर कक्षाओं तक कोई भी मैसेज प्रिसिपल को पहुंचना हो तो वह आसानी से पहुंचा सकेगा। इसका उद्घाटन शुक्रवार को प्रिसिपल व जिला स्मार्ट स्कूल इंचार्ज मोहन लाल व प्रिसिपल अशोक वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सचिव के आदेश पर स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संगीत सिस्टम लगने से सुबह प्रार्थना के समय देश भक्ति के गीत या धार्मिक गीत भी चला करेंगे। मौके पर स्कूल चेयरमैन दया राम, साहब राम सोनी, पूर्व चेयरमैन पवन भादू, गांव के सरपंच सुधीर भादू, धनपत सियोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें