Move to Jagran APP

बेरोजगारी खत्म करने की बजाये बढ़ा रही मोदी सरकार: तेजिद्र

केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ फाजिल्का के चौक घंटाघर में धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:09 PM (IST)
बेरोजगारी खत्म करने की बजाये बढ़ा रही मोदी सरकार: तेजिद्र
बेरोजगारी खत्म करने की बजाये बढ़ा रही मोदी सरकार: तेजिद्र

संवाद सूत्र, फाजिल्का : यूथ कांग्रेस फाजिल्का की समूह टीम द्वारा केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ फाजिल्का के चौक घंटाघर में धरना दिया गया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

loksabha election banner

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला उपप्रधान अमृतपाल सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा ही किसान विरोधी नीतियां लागू करके किसानों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी आर्डिनेंस पास करके किसानी को खत्म करना चाहती है। जिसको लेकर किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। जिसके चलते यूथ कांग्रेस पंजाब के दिशानिर्देश अनुसार मंगलवार को धरना लगाया गया। वहीं, यूथ कांग्रेस हलका फाजिल्का के प्रधान तेजिदर कालड़ा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा लोगों को धोखे में रखा है। वहीं मोदी सरकार देश में बेरोजगारी को खत्म करने की बजाये बेरोजगारी में विस्तार कर रही है। इस मौके पर ब्लॉक फाजिल्का उप प्रधान कैंडी शर्मा, सम्राट कंबोज, राज कुमार, लक्की, शैली काठपाल, कर्ण कमरा, राहुल, दीपक, साजन, प्रिस खेड़ा व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.