विधायक ने आश्वासन दे खत्म करवाया हेल्थ वर्करों का मोर्चा
बेरोजगार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों की ओर से पिछले चार दिन से विधायक रमिदर आवला के कार्यालय के बाहर लगाए गए पक्के मोर्चे को आखिरकार विधायक रमिदर आवला ने खत्म करवा दिया है।
संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का):
बेरोजगार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों की ओर से पिछले चार दिन से विधायक रमिदर आवला के कार्यालय के बाहर लगाए गए पक्के मोर्चे को आखिरकार विधायक रमिदर आवला ने खत्म करवा दिया है। उन्होंने हेल्थ वर्करों की मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
यूनियन के अध्यक्ष सुखविद्र सिंह व प्रांतीय नेता सुखदेव सिंह ने बताया कि विधायक रमिंदर आवला ने उप चुनाव में स्वास्थ्य मंत्री को बेरोजगारों के स्थानीय उधम सिंह चौक में चलते मोर्चे में लाकर मांगें माने जाने का भरोसा दे कर मोर्चा खत्म करवाया था। करीब एक साल बीतने उपरांत भी स्वास्थ्य वर्करों की भर्ती के लिए उम्र हद में छूट न मिलने पर सभी रिक्त पदों की जगह मामूली पद केवल 200 पोस्टों निकालने से खफा बेरोजगार स्वास्थ्य वर्करों ने 20 सितंबर से पक्का मोर्चा शुरू दिया था। विधायक के बाहर होने के कारण बेरोजगारों ने कांग्रेस के खिलाफ मार्च करने, डिग्रियां फूंकने और नारे लिखने की मुहिम आरंभ की थी। वापिस लौट कर विधायक सीधा बेरोजगारों के मोर्चे पर पहुंचे जहां उन्होंने एक अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री के साथ पैनल बैठक करवाने का भरोसा देकर पक्का मोर्चा खत्म करने की अपील की। जिस पर यूनियन ने सहमति देते बैठक न हके की सूरत में फिर 10 अक्टूबर को फिर पक्का मोर्चा शुरू करने का ऐलान किया। इस मौके पर स्वर्ण सिंह, अमन बाजेके, बलविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह आजाद, पवन कबोज, हरमेश धुनकिया, जगदीश सिंह, गुरप्रीत कबोज, छिंदरपाल सिंह, विक्रमजीत सिंह, अमोलक कंबोज, सुरिंदर कंबोज आदि उपस्थित थे।