शहर को सैनिटाइज कर रही वेलफेयर क्लब
हाऊसिग बोर्ड कॉलोनी के पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंद व गरीब लोगों को लंगर मुहैया करवाया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 10:27 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : समाज सेवी संस्था एनजीओ शिव भोला वेलफेयर क्लब हाऊसिग बोर्ड कॉलोनी के पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंद व गरीब लोगों को लंगर मुहैया करवाया जा रहा है। क्लब के पदाधिकारी प्रधान संजय पंडित के नेतृत्व में लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सरकारी, प्राइवेट दफ्तरों व कोठियों को सैनिटाइज कर रही है और लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें