ग्रामीणों को कोरोना वायरस के बारे में किया जागरूक
सिविल सर्जन डा. चंद्र मोहन कटारिया के नेतृत्व में गांव मौजम में मेडिकल जांच कैंप लगाया गया।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सिविल सर्जन डॉ. चंद्र मोहन कटारिया के नेतृत्व में सरहदी गांव मौजम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल जांच कैंप लगाया गया। इसमें गंभीर बीमारियों के ग्रसित मरीजों की शिनाख्त की गई। इस दौरान सहायक सिविल सर्जन डॉ. हरचंद सिंह व डॉ. सुनीता भी उपस्थित हुए।
इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस और मौसमी बीमारियों के अलावा हैंड वाशिग की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. सीएम कटारिया ने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जेब में रूमाल जरूर होना चाहिए ताकि खांस्ते या छींकते समय कीटाणु किसी और ग्रस्त मरीज पर अटैक न कर सके। इसके अलावा लोगों को आरओ का पानी पीने की हिदायत की गई। इस दौरान गांव के कैंप में कैंसर, टीबी, पोलियों व दिव्यांगों के प्रभावित मरीजों की शिनाख्त की गई। सहायक सिविल सर्जन डॉ. हरचंद सिंह ने कहा कि नेशनल डी वार्मिग डे के मौके पर हर परिजन को अपने बच्चों को दवाई जरूर दिलानी चाहिए। इस मौके पर डॉ. आशीष ग्रोवर, डॉ. संजू, सुरेंद्र मक्कड़, अतिदर सिंह, दिवेश कुमार आदि मौजूद थे।