200 मरीजों का शुगर लेवल किया चेक
लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास की तरफ से दूसरा शुगर जांचकैंप में 200 मरीजों की हुई जांच
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 10:23 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास ने दूसरा शुगर जांच कैंप सरकारी अस्पताल के समक्ष प्रताप बाग में लगाया। क्लब के प्रवक्ता मनीष कसरीजा ने बताया कि इसकी शुरुआत राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की गई। कैंप में करीब 200 मरीजों की ब्लड शुगर जांच की गई। कैंप को सफल बनाने के लिए फाजिल्का की सिटी लैब की तरफ से विशेष सहयोग किया गया है। इस मौके प्रधान गुरिदर चोपड़ा, जतिदर वर्मा, कुलदीप ग्रोवर, अश्वनी परुथी, लोकेश अरोड़ा, इशविंदर सिंह, गुरदीप करीर, हरचरण बराड़ आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें