Move to Jagran APP

मार्शल अकादमी में शहीद ऊदम सिंह को किया नमन

मार्शल अकादमी व सर्व समाज सर्व कल्याण संस्था ने शहीद ऊधम सिंह जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 01:02 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 06:11 AM (IST)
मार्शल अकादमी में शहीद ऊदम सिंह को किया नमन
मार्शल अकादमी में शहीद ऊदम सिंह को किया नमन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : मार्शल अकादमी व सर्व समाज सर्व कल्याण संस्था ने शहीद ऊधम सिंह जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एडवोकेट संजीव बांसल मार्शल ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। लेकिन आज सोचने वाली बात यह है कि हमने अपने महान शहीदों के लिए क्या किया। शहीदों के अधूरे सपने पूरे करने तथा भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा। कार्यक्रम में राज खनगवाल ने शहीद ऊधम सिंह के जीवन के बारे में बताते हुए युवा वर्ग को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुभाष बिसरवाल, कर्ण पुपनेजा, रवि, राज कुमार खनगवाल, अजय बिजरानिया, अंकित तंवर, रोशन प्रजापत, रोहित गुप्ता, राज कुमार सुथार, राजू चौधरी, सौरभ बांसल, बीरबल कंबोज, सतपाल कंबोज, रमन कंबोज, सोनी वर्मा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.