Move to Jagran APP

रामलीला के आदर्श जीवन में अपनाने की जरूरत : मार्शल

श्रीसेवा समिति सभा फाजिल्का द्वारा करवाई जा रही रामलीला के मंच पर वीरवार रात प्रभु श्रीराम के राजतिलक का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 11:06 PM (IST)
रामलीला के आदर्श जीवन में अपनाने की जरूरत : मार्शल
रामलीला के आदर्श जीवन में अपनाने की जरूरत : मार्शल

संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्रीसेवा समिति सभा फाजिल्का द्वारा करवाई जा रही रामलीला के मंच पर वीरवार रात प्रभु श्रीराम के राजतिलक का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस नाइट में मोटीवेटर एडवोकेट संजीव बांसल मार्शल, दविद्र सचदेवा, राज खनगवाल, रोहित गुप्ता व शाम पेड़ीवाल बतौर मुख्य अतथि शामिल हुए।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरूआत में समिति पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। मार्शल व अन्य अतिथियों ने पूजन करवाया गया और प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। एडवोकेट मार्शल ने कहा कि आज हमारे युवाओं व बच्चों को रामलीला से अवगत करवाने की जरूरत है। रामलीला सिर्फ एक मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें अच्छाई को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छाई कभी भी बुराई से हारती नहीं है लेकिन जीत में कुछ देर अवश्य होती है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अच्छाई और सच्चाई का साथ देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.