दहेज के लिए विवाहिताओं से की मारपीट
दो विवाहित महिलाओं को दहेज के लिए ससुराल परिवार ने मारपीट कर घायल कर दिया जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
संस, अबोहर : दो विवाहित महिलाओं को दहेज के लिए ससुराल परिवार ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पूजा रानी पुत्री अशोक कुमार निवासी आनंद नगरी ने बताया कि उसका विवाह श्रीगंगानगर निवासी विक्रम के साथ 12 जुलाई 2019 को हुआ था। उसके पिता अनाज मंडी में तुलाई का काम करते हैं। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार विवाहमें दहेज भी दिया, परंतु उसके सुसराल वाले और दहेज मांग रहे हैं। विवाह के चार माह बाद उसका पति व सास उसकी श्रीगंगानगर में विवाहित बहन से पैसे मांगने पहुंच गए, जब उनका विरोध किया तो उन्होंने उससे मारपीट की। मंगलवार को उसने जब अपनी बहन के घर जाने की बात कही तो उसके पति ने उससे मारपीट की और उसे घायल कर दिया।
इसके अलावा अस्पताल में भर्ती ढाणी मांडला निवासी माया रानी ने बताया कि उसका विवाह दो वर्ष पूर्व में गांव सैयदावाली निवासी सुनील कुमार के साथ हुआ था। उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, परंतु विवाह के कुछ समय बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में कुछ नहीं लाई का ताना मारते थे। इसी बात को लेकर उसके पति, सास व देवर सहित अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।