विभिन्न क्षेत्रों को सैनिटाइज करवाया
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं व लोगों द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : कोरोना से लोगों को बचाने के लिए विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं व लोगों द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे है। इसी कड़ी में जिला फिरोजपुर के विभिन्न क्षेत्रों को सैनिटाइज करने के लिए सुखविंद्र सिंह व हरप्रीत सिंह ने विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत हरप्रीत सिंह व सुखविंद्र सिंह ने थाना छावनी फिरोजपुर, गज्जन सिंह कॉलोनी मोगा रोड, डिफेंस कॉलोनी, गिलको कॉलोनी, दीप कॉलोनी सतीएवाला आदि के साथ-साथ विभिन्न सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज किया। इस मौके पर एएसआइ रमन कुमार, मुख्य मुंशी जसवीर सिंह व अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें