फाजिल्का में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
फाजिल्का पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 36,000 ...और पढ़ें
-1788977272267_m.webp)
फाजिल्का में 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद। फोटो जागरण
HighLights
फाजिल्का पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियां बरामद।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, फाजिल्का। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फाजिल्का पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीआइए फाजिल्का की टीम ने दोनों आरोपितों को दाना मंडी फाजिल्का में एक कार के पास से काबू किया। पुलिस ने उनकी कार की तलाशी के दौरान 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हुंडई औरा कार भी बरामद की है।
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी इनवेस्टिगेशन सतिंदर कुमार ने बताया कि नौ सितंबर को इंस्पेक्टर सुनील कुमार प्रभारी सीआइए फाजिल्का की निगरानी में एसआइ कुलवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ दाना मंडी में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी जब दाना मंडी के शेड के पास पहुंची तो वहां सफेद रंग की हुंडई औरा कार खड़ी दिखाई दी।
कार के पास दो युवक खड़े थे। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपितों की पहचान संजय निवासी ओडां वाली बस्ती फाजिल्का और मनप्रीत सिंह उर्फ मनू निवासी घट्टियां वाली के रूप में हुई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर खाकी रंग के चार कार्टून रखे हुए मिले।
कार्टूनों की जांच करने पर उनमें से 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना सिटी फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में कैप्सूल और गोलियां आरोपितों तक कहां से पहुंची थीं और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था। आरोपितों के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।
