Move to Jagran APP

मानवता के सच्चे संत भगवान वाल्मीकि : मार्शल

भगवान वाल्मीकि आश्रम में भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 11:40 PM (IST)
मानवता के सच्चे संत भगवान वाल्मीकि : मार्शल
मानवता के सच्चे संत भगवान वाल्मीकि : मार्शल

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भगवान वाल्मीकि आश्रम में भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। फाजिल्का के विधायक दविद्र सिंह घुबाया व ब्लाक कांग्रेस प्रधान सुरेंद्र कालड़ा पप्पू मुख्य अतिथि थे। समागम की अध्यक्षता सर्वसमाज सर्वकल्याण संस्था के प्रधान एडवोकेट संजीव बांसल मार्शल ने की। कार्यक्रम में अतिथियों ने ध्वजारोहण किया।

loksabha election banner

विधायक घुबाया ने कहा कि हमें सभी को भगवान वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। एडवोकेट मार्शल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि मानवता के सच्चे संत थे, जिन्होंने पूरे समाज को एकजुट तथा शांतिपूर्वक रहने का संदेश दिया। प्रवक्ता राज खनगवाल ने कहा कि सर्वसमाज सर्वकल्याण संस्था भविष्य में भी इसी तरह से सहयोग करती रहेगी। इस उपलक्ष्य में शोभायात्रा के दौरान सर्वधर्म झांकी प्रस्तुत करने के लिए सर्वसमाज सर्व कल्याण संस्था के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. जगदीश गहलोत ने किया। राजकुमार रौंजिया, चेयरमैन अविनाश चंद्र चांवरिया, प्रधान अर्जुन देव चांवरिया, महासचिव गौतम जादूसंकट, महाकोषाध्यक्ष रवि सारसर, डिप्टी चेयरमैन रामकिशोर, उपप्रधान सुशील कुमार, उपमहासचिव राजेश कुमार चांवरिया, उपकोषाध्यक्ष बुधराम, मुख्य सलाहकार राजकुमार, बालकिशन, सुभाष चंद्र, शाम लाल, नारायण दास चांवरिया, कपिल ढिल्लो, अर्जुन, राजकुमार रोजिया, अविनाश चंद्र, रविदर चांवरिया, फतह चंद, विक्रम आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.