लोहड़ी की रात दो घरों में घुस की तोड़फोड़, छह जख्मी
जिले के गांव बड़ा टिवाना में लोहड़ी की रात को दर्जनों लोगों ने दो घरों पर हथियारों के साथ हमला करते हुए पांच लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया जबकि घर का काफी सामान भी तोड़ दिया। घायलों को उपचार के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
संवाद सूत्र, जलालाबाद : जिले के गांव बड़ा टिवाना में लोहड़ी की रात को दर्जनों लोगों ने दो घरों पर हथियारों के साथ हमला करते हुए पांच लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया, जबकि घर का काफी सामान भी तोड़ दिया। घायलों को उपचार के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गांव बड़ा टिवाना के रहने वाले कृष्ण सिंह ने बताया कि वह अपने घर में परिवार सहित लोहड़ी मना रहे थे तो करीब 11 बजे उनके गांव के ही दर्जनों से अधिक लोग उनके घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस आए, जिनके पास तेजधार हथियार थे। इसके बाद उक्त लोगों ने उनके परिवार सदस्यों पर हमला किया, जिसमें उसके माता-पिता सहित कुल छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने घर की तोड़फोड करने के अलावा कुछ पैसे व घर से सिलेंडर भी चोरी कर लिए। उनके घर तोड़फोड़ करने के बाद उक्त लोग गांव के ही लखविद्र सिंह के घर में घुस गए, जहां जाकर उन्होंने घर के गेट पर तेजधार हथियारों से वार किया और बाद में ईंटों से हमला कर दिया। जब गांव के लोग एकत्रित हो गए, तो आरोपत फरार हो गए। उसने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति नशा करने के आदि हैं, जबकि उनकी उनसे कोई दुश्मनी भी नहीं थी।
उधर, नगर थाना पुलिस के एसएचओ जतिद्र सिंह ने कहा कि उक्त मामले की सूचना उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों की एमएलआर आने पर उनके बयान दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।