लायंस क्लब विशाल का निश्शुल्क जांच व फैको ऑपरेशन कैंप 22 को
36वां आंखों का निश्शुल्क जांच एवं फैको ऑपरेशन कैंप 22 मार्च को दुख निवारन श्री बाला जी धाम फाजिल्का में लगाया जाएगा।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब फाजिल्का विशाल द्वारा स्व. लाला मुंशी राम अग्रवाल व स्व. मोहन लाल नागपाल की याद में 36वां आंखों का निश्शुल्क जांच एवं फैको ऑपरेशन कैंप 22 मार्च को दुख निवारन श्री बाला जी धाम फाजिल्का में लगाया जाएगा। क्लब के प्रधान ओपी सचदेवा व कैंप चेयरमैन एडवोकेट रितेश गगनेजा ने बताया कि यह कैंप लाला मुंशी राम अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट व नितिन नागपाल व सन्नी नागपाल के सहयोग से लगाया जा रहा है। इस कैंप में लायंस आई केयर सेंटर जैतो मंडी के माहिर डॉक्टर मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। इसके बाद जिन मरीजों की आंखों के ऑपरेशन होने लायक पाए गए, उन्हें क्लब द्वारा जैतो मंडी में स्थित लायंस आई केयर सेंटर में ले जाया जाएगा और इन मरीजों की आंखों के ऑपरेशन फैको तकनीक से किए जाएंगे। मरीजों को जैतो मंडी लेकर जाने व वापस लेकर आने का प्रबंध भी क्लब द्वारा निश्शुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप के को-चेयरमैन अभिनंदन बाघला, एडवोकेट गौरव नागपाल होंगे, जबकि परविंदर सिंह व मनोज नारंग प्रोजेक्ट एडवाइजर होंगे।