Move to Jagran APP

अबोहर में कांग्रेस वर्करों ने थामा भाजपा का दामन

वार्ड नंबर 49 के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए जिन्हें विधायक अरूण नारंग ने पार्टी में शामिल करते हुए पूरा मान सम्मान देने का भरोसा दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 04:37 PM (IST)
अबोहर में कांग्रेस वर्करों ने थामा भाजपा का दामन
अबोहर में कांग्रेस वर्करों ने थामा भाजपा का दामन

संवाद सहयोगी, अबोहर : वार्ड नंबर 49 के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए जिन्हें विधायक अरूण नारंग ने पार्टी में शामिल करते हुए पूरा मान सम्मान देने का भरोसा दिया।

loksabha election banner

विधायक ने बताया कि वार्ड नंबर 49 की कांग्रेस कार्यकर्ता पुष्पा देवी पत्नी स्वर्ण कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने आए लोगों में पुष्पा रानी, शंकर लाल, बिमला देवी, शकुंतला देवी, तुलसी देवी, माया देवी, सुनीता रानी, संतोष, सरस्वती, सुलोचना, सिमरन देवी, गुड्डी देवी व कौर देवी शामिल हैं। विधायक नारंग ने कहा कि कांग्रेस कर्णधारों ने सदैव शहर में भेदभाव की नीति अपनाई है। इसके चलते आज भी ईदगाह बस्ती के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसके अलावा यहां के निवासियों के नीले कार्ड भी जानबूझकर नहीं बनाए जा रहे जिस कारण लोग केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि अबोहर निगम में भाजपा का बोर्ड बनते ही सबसे पहले शहर के स्लम बस्ती एरिया में रुके हुए कार्य पूरे करवाए जाएंगे और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मौके पर विधायक के साथ भाजपा जिला उपप्रधान अशोक छाबड़ा, मंडल प्रधान गौरव टक्कर, रूपेश कुक्कड़ बावा, अजय मलकट, श्रीचंद, संत लाल, हरि शंकर, ओम प्रकाश व राज कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.