गणतंत्र दिवस पर कव्वाली, जागो होगा आकर्षण का केंद्र
गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल सरकारी सीसे स्कूल में हुई।
संवाद सहयोगी, अबोहर : गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल सरकारी सीसे स्कूल में हुई।
इसमें सरकारी कन्या स्कूल, ब्रह्मऋषि स्कूल, डीएवी हरिपुरा, एलआरएस डीएवी स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल, भाग सिंह खालसा कालेज, फ्लावर वैली, ऐंजल वर्ल्ड, गुरू नानक हाई स्कूल, सरस्वती शिक्षा सदन, सिमिगो इंटरनेशनल, सिंह सभा कन्या स्कूल, सरकारी स्कूल चूहडीवाला धन्ना के विद्यार्थियों ने अपनी पेशकारी की। इंचार्ज विकास बतरा ने बताया कि इस बार पेश किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूलों की संख्या के साथ साथ लड़कियों की भागीदारी में भी इजाफा किया गया है। कार्यक्रम में शब्द गायन, कोरियोग्राफी, गीत, कव्वाली, जागो, समूहगान, हरियाणवी डांस की पेशकारी होगी। उन्होंने बताया कि अगली रिहर्सल 20 जनवरी को व फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल में 24 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में होगी। इस मौके पर प्रिसिपल राजेश सचदेवा, दर्शन लाल चुघ, अश्वनी मिगलानी, रेणु पोपली, परमजीत कौर, पवन शर्मा मौजूद थे। उन्होंने बच्चों की पेशकारी में कमियों के बारे बताया व इसके सुधार करने के टिप्स दिए।