मेला सालासर वाले दा, आउंदा ए हर साल.. पर झूमे श्रद्धालु
श्रीराम संकीर्तन मंदिर में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रविवार रात जागरण करवाया।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : श्रीराम संकीर्तन मंदिर में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रविवार रात जागरण करवाया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित हुए।
मंदिर कमेटी के प्रधान केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे 24 घंटे की परिक्रमा शुरू हुई, जो श्रीराम मंदिर बालाजी संघ के सदस्यों द्वारा की गई। यह प्रक्रिमा सोमवार सुबह आठ बजे संपन्न हुई। रात नौ बजे श्री हनुमान जी का जागरण करवाया गया। इसमें मुख्य मेहमान समाजसेवी सतीश सचदेवा, अनीता सचदेवा, बंटी पटवारी व उनकी पत्नी शामिल हुई। भजन गायक पल्लवी अग्रवाल विशेष रूप से पहुंची। उन्होंने भजन मेला सालासर वाले दा, आउंदा ए हर साल पर श्रद्धालु खूब झुमें। माता चिंतपूर्णी लंगर एवं जागरण सोसायटी ने भी श्री बालाजी के भजनों का गुणगान किया। रात करीब साढ़े 12 बजे जागरण समाप्त हुआ। इसके बाद श्री हनुमान जी की सामूहिक पावन आरती की गई व बाद में सालासर से आए चूरमे व केसर का प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटा गया। अंत में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आए हुए मेहमानों व भजन गायकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में रमेश सेठी, पुजारी नत्थू राम शर्मा, पुजारी राजेश शर्मा, चिमन लाल शर्मा, आशा सेठी, आशा कामरा, सुनीता गिरधर, शिल्पा नारंग, शालू अरोड़ा, सुषमा पुजानी, रजनी मोंगा, सुनीता उबवेजा, उर्मल मोंगा, रेणू शर्मा, अर्चना अरोड़ा, सीमा शर्मा, सीमा गिरधर आदि ने सहयोग किया।