Move to Jagran APP

अबोहर व बल्लुआना में कई जगहों पर लोगों ने देखा सीधा प्रसारण

भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा शनिवार को आयोजित वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 06:14 AM (IST)
अबोहर व बल्लुआना में कई जगहों पर लोगों ने देखा सीधा प्रसारण
अबोहर व बल्लुआना में कई जगहों पर लोगों ने देखा सीधा प्रसारण

जासं, अबोहर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा शनिवार को आयोजित वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। भाजपा जिला फाजिल्का के प्रभारी डीपी चंदन व भाजपा जिला अध्यक्ष धनपत सियाग के नेतृत्व में अबोहर भाजपा उत्तर व दक्षिण मंडल, देहात मंडल, बल्लुआना मंडल, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा एस.सी मोर्चा एवम किसान मोर्चा आदि के पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अबोहर व बल्लुआना में कई जगहों एलईडी स्क्रीन लगाकर रैली का सीधा प्रसारण लोगों को दिखाया गया। लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भी वर्चुअल रैली को अपने मोबाइल पर देखा गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का प्रमुख प्रसारण केन्द्र अबोहर की अरोड़वंश धर्मशाला को बनाया गया जहां पर अबोहर के विधायक अरूण नारंग, जिला फाजिल्का प्रभारी डीपी चंदन, जिला अध्यक्ष धनपत राय सियाग, भारतीय जनता पार्टी अनुशासन समिति के सदस्य सीता राम शर्मा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष नवनीत जायसवाल बावा, प्रदेश भाजपा के सचिव शिवराज चौधरी, जिला भाजपा पदाधिकारी डा. ऋषि नारंग, जिला पदाधिकारी व पार्षद राकेश छाबड़ा टीटू, भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, दक्षिण मंडल के अध्यक्ष दलजीत सिंह तिन्ना, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिकंदर कपूर, भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के महासचिव गौरव टक्कर, रूपेश कुक्कड़ बावा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव केशव मंत्री, पार्षद धर्मवीर मलकट व मनीराम अड़ानी सहित अन्य पार्षद व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस रैली को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पंजाब प्रभारी प्रभात झा, प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा व संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.