धोखाधड़ी का आरोपित न्यायिक हिरासत में
नगर थाना के प्रभारी चंद्रशेखर एसआई रमन कुमार ने धोखाधड़ी करने के आरोपित अखिलेश जायसवाल को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया
संस, अबोहर : नगर थाना के प्रभारी चंद्रशेखर, एसआई रमन कुमार ने धोखाधड़ी करने के आरोपित अखिलेश जायसवाल को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार अतिद्र पाल सिंह पुत्र अवतार सिंह ने अखिलेश से किन्नुओं का सौदा किया था। जिसकी एवज में उसने चैक दिए तथा कुछ नगद रकम दी । कुल 25 लाख मे किन्नुओं का सौदा तय हुआ था। अखिलेश ने जो चैक दिये थे वे बाउंस हो गये। अतिन्द्रपाल ने एसएसपी फाजिल्का को पत्र लिखकर धोखा करने वाले अखिलेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जांच के बाद 7 अप्रैल 2018 को अखिलेश पुत्र राममची मुंबई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अखिलेश के गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए। पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर यहां लाकर अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया।