26 साल की सेवा के बाद शिक्षक हरभजन सिंह सेवानिवृत
सरकारी माडल हाई स्कूल में कायर्रत गणित अध्यापक हरभजन सिंह शिक्षा जगत में 26 साल की सेवाओं के बाद बुधवार को सेवानिवृत हो रहे हैं।
संस, अबोहर: सरकारी माडल हाई स्कूल में कायर्रत गणित अध्यापक हरभजन सिंह शिक्षा जगत में 26 साल की सेवाओं के बाद बुधवार को सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्होंने दो मार्च 1994 को कंधवाला अमरकोट में सरकारी सीसे स्कूल में सरकारी नौकरी के पद पर आसीन हुए। दो अगस्त 2012 को उनका तबादला सरकारी माडल हाई स्कूल अबोहर में हो गया जहां उन्होंने करीब 8 साल नौकरी की। उन्होंने स्कूल विकास में महत्वपूर्ण योगदान डाला। हरभजन सिंह ने कहा कि अकसर बच्चे गणित को कठिन मानते हैं व इससे डरते भी है, लेकिन अगर गणित को भी मनोरंजन व नई विधि से पढ़ाया जाएं तो बच्चे शौक से पढ़ते हैं। उन्हेांने कहा कि वह सेवानिवृति के बाद भी समाजसेवा के साथ साथ बच्चों को शिक्षित करने में हमेशा तत्पर रहेंगे। हरभजन सिंह ने सरकारी टीचर यूनियन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवानिवृति पर स्कूल प्रिसिपल सतीश मिगलानी व स्टेट अवार्डी अध्यापक राजिदरपाल बराड़, सेवानिवृत स्काउट मास्टर दर्शन लाल चुघ व स्कूल स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।