गोपी चंद कॉलेज की छात्राओं ने योग में जीते 5 गोल्ड
ओपन जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आर्य महिला कॉलेज में करवाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 12:36 AM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 12:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : ओपन जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आर्य महिला कॉलेज में करवाई गई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें कॉलेज की छात्राओं भावना, स्नेहा, ममता रानी, हिमानी व आरजू ने 18 से 25 आयु वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए 5 गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। कालेज की छात्रा अलीशा ने 14 से 18 आयु वर्ग में रजत पदक जीतकर व्यक्तिगत तौर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर कालेज प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा ने शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता सिंह व स्वामी सुखराम सहित समस्त स्टाफ व छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें