हिदी सुलेख प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के नौ विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक
महात्मा गांधी राष्ट्र भाषा हिदी प्रचार संस्था पुणे महाराष्ट्र द्वारा एलआरएस डीएवी सीसे मॉडल स्कूल में राष्ट्रभाषा हिदी सुलेख प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, अबोहर : महात्मा गांधी राष्ट्र भाषा हिदी प्रचार संस्था पुणे महाराष्ट्र द्वारा एलआरएस डीएवी सीसे मॉडल स्कूल में राष्ट्रभाषा हिदी सुलेख प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 484 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रिसिपल स्मिता शर्मा व हिदी विभागाध्यक्षा अलका सतीजा ने बताया कि स्कूल के नौ विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करते हुए प्रमाण पत्र और स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। जिनमें सदफ नाज, आरुष, प्रभप्रीत, धृति रोहिला, सुख मन्नत, अक्षरा, आरिश जुनेजा, श्रेया चुघ, ईशा चौधरी शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में प्रिसिपल स्मिता शर्मा, सुपरवाइजर सुनीता सहगल, राजेश सेतिया व पाठ्य सहायक गतिविधियों की प्रभारी आदर्श जैन व हिदी विभाग के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा प्रिसिपल स्मिता शर्मा को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आदर्श प्राचार्या के खिताब के साथ प्रमाण पत्र व स्वर्ण पदक दिया गया।