दिव्यांग को ट्राई साइकिल की भेंट
समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं जिनमें से एक महत्वपूर्ण सेवा जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हील चेयर ट्राई साइकिल और वाकर भेंट करने का भी किया जा रहा है।
जासं, अबोहर : समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण सेवा जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल और वाकर भेंट करने का भी किया जा रहा है। संस्था के सेवादारदास सुभाष मानव ने बताया कि संस्था अबोहर के नजदीकी गांव में रहने वाले एक दिव्यांग स्कूली छात्र के पिता द्वारा कुछ दिन पहले अपने बच्चे के लिए ट्राई साइकिल लेने के लिए संस्था के पास आवेदन किया, जिस पर संस्था की सर्वे टीम द्वारा उनके घर पर जाकर सर्वे किया गया तो वह दिव्यांग बच्चा वाक्य में ही जरूरतमंद पाया गया, जिस पर वीरवार को संस्था की तरफ से इस दिव्यांग को संस्था के सेवादारों प्रणब कुमार, विजय दौलिया, राम कुमार, कृशन लाल, राजेश कुमार, दीप वर्मा और दास सुभाष मानव की मौजूदगी में मानवता की दीवार के माध्यम से एक ट्राई साइकिल भेंट की गई। ट्राई साइकिल मिलने पर दिव्यांग बच्चे और उसके पिता द्वारा संस्था तथा सेवादारों का आभार व्यक्त किया गया।