Move to Jagran APP

महेश्वरी महिला संगठन ने मनाया गणगौर महापर्व

महेश्वरी संगठन की ओर से गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गणगौर माता की सवारी सरकुलर रोड निवासी प्रमिल कलानी के निवास से निकली गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 10:43 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 10:43 PM (IST)
महेश्वरी महिला संगठन ने मनाया गणगौर महापर्व
महेश्वरी महिला संगठन ने मनाया गणगौर महापर्व

जागरण संवाददाता, अबोहर : महेश्वरी संगठन की ओर से गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गणगौर माता की सवारी सरकुलर रोड निवासी प्रमिल कलानी के निवास से निकली गई। माता की सवारी देखने योग्य थी। महेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा सुनीता गिलड़ा ने बताया कि गणगौर माता की पूजा सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए करती हैं। होलिका दहन की राख से पिंडियां बनाकर रोज पूजा की जाती है। कुम्हार के घर से मिट्टी लाकर गणगौर माता जोकि शिव पार्वती का रूप हैं उनकी स्थापना की जाती है। इस मौके पर किरण पेड़ीवाल, बिमला पेडीवाल, लक्ष्मी पेडीवाल, आकांक्षा कलानी, सुषमा कलानी, अंजू कलानी, इंदु पेडीवाल, संजिता मूंदडा, मोनिका पेडीवाल, सरिता बिहाणी, कृतिका बिहाणी, मीनू पेडीवाल, निकिता पेडीवाल, श्रीमती सतीश गोयल, माधुरी राठी, दीपिका सोमानी, मेघा पेडीवाल, सीमा मूंदडा, मंजू मंत्री, भावना पेडीवाल, रिद्धि कलानी, सविता राठी, शैलजा महेश्वरी, संगीता गिलड़ा, कविता गोयल, स्वतंत्र राठी, शारदा शर्मा, रचना पेडीवाल आदि उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.