Move to Jagran APP

गणपति के रंग में रंगे भक्त

संवाद सहयोगी, फाजिल्का श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में स्थानीय घंटाघर चौक पर सजाए गणपति पंड

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Sep 2017 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 05:55 PM (IST)
गणपति के रंग में रंगे भक्त
गणपति के रंग में रंगे भक्त

संवाद सहयोगी, फाजिल्का

loksabha election banner

श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में स्थानीय घंटाघर चौक पर सजाए गणपति पंडाल के चलते पूरा क्षेत्र गणेश जी के रंग में रंगा हुआ है। चौक को विशेष रूप से सजावटी लड़ियों व टेंट से सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइटों से भी पूरा घंटाघर बाजार जगमगा रहा है। चौक पर सजाए पंडाल में सुबह-शाम श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। रोजाना शाम का संकीर्तन और आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान आयोजनकर्ता मराठा गणेश महोत्सव मंडल व सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ की ओर भंडारे का आयोजन किया गया।

10 दिवसीय महोत्सव के लिए इस बार मुंबई के विश्व प्रसिद्ध पंडाल लाल बादशाह दरबार में सजने वाली मूर्ति यहां मंगवाई गई है। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पवन वर्मा, हैप्पी कटारिया व ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि 12 बजे चौक पर भंडारा आयोजित किया गया। बाजार के सैकड़ों दुकानदारों के अलावा हजारों राहगीरों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

अध्यक्ष वर्मा व कटारिया ने बताया कि चार सितंबर को 12 बजे मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी जो घंटाघर चौक से शुरू होकर 14 किलोमीटर दूर गांव बोदीवाला पीथा में शुगर मिल के निकट गंग नहर तक जाएगी और बैंडबाजे व भजनों की धुनों पर थिरकते गणपति के भक्तों द्वारा मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन अशोक सोनी, दीपक मुंजाल, गौतम वर्मा, विक्रम चौहान, अनिल कुमार, मुरली मराठा, बसंत मराठा, गोपाल, प्रदीप मराठा, विकास मराठा, सत्य, क्रांति मराठा, गोपाल वर्मा, पप्पू मुंजाल, मंजीत ¨सह मुरली, शाम सुंदर, अमित कुमार, कृष्ण लाल व अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.