किसान बोले, स्वामीनाथन की रिपोर्ट जल्द लागू करे केंद्र सरकार
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक जिला प्रधान प्रगट सिंह के नेतृत्व में गांव झोक डिप्पूलाना और शामा खानका में हुई।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक जिला प्रधान प्रगट सिंह के नेतृत्व में गांव झोक डिप्पूलाना और शामा खानका में हुई। इसमें गांव झोक डिप्पूलाना की इकाई की चयन की गई। इसमें विशेष तौर पर ब्लॉक प्रधान अरनीवाला गुरमेल सिंह, सुखदीप सिंह व सुखमंदर सिंह ने किसानों को जागरूक किया। यूनियन की तरफ से किसानी मामलों पर चर्चा की गई। इसमें कर्जे के बोझ नीचे दबे किसानों की तरफ से जा रही खुदकुशी के मामलों पर दुख प्रकट किया गया और मांग की कि केंद्र सरकार स्वामीनाथन की रिपोर्ट जल्द लागू करे। बैठक के दौरान राजपाल सिंह को सर्वसम्मति के साथ इकाई प्रधान चुना गया। इस दौरान जसविद्र सिंह को महासचिव, बलवीर सिंह को उप प्रधान, तरसेम सिंह को प्रबंधक सचिव चुना गया। बैठक के दौरान विचार चर्चा करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की तरफ से पिछले दो वर्षों से धान की पराली न जलाने देने की बात कही जा रही है, लेकिन धान की पराली को एकत्रित करने के लिए कोई भी ठोस प्रबंध नहीं किया। उन्होंने कहा कि धान की लगवाई के कारण धान की कटाई से तुरंत बाद अगली फसलों के लिए जमीन तैयार करनी होती है। जिसके चलते किसानों को मजबूरी में पराली को आग लगानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि किसानों को पहले ही बढ़े हुए फसली खर्चो से की मार झेलनी पड़ रही और किसान धान की पराली का फालतू बोझ सहन करने से असमर्थ हैं। इस मौके जिलाध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते कहा कि यदि पराली की समस्या का कोई हल न किया तो वह पराली जलाएंगे। इस मौके किसान सतनाम सिंह, लक्ष्मण राम, दर्शन सिंह, जसवीर सिंह, महेंदर सिंह, रछपाल सिंह, देसराज, जसवंत सिंह, हरजीत सिंह, जंगीर सिंह व अन्य उपस्थित थे।