Move to Jagran APP

बाल विकास शिविर में फाजिल्का का दबदबा, जीते 39 पुरस्कार

सेवा भारती के बठिडा व फिरोजपुर विभाग के तीन दिवसीय शिविर सर्वहितकारी विद्या मंदिर फाजिल्का में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 11:31 PM (IST)
बाल विकास शिविर में फाजिल्का का दबदबा, जीते 39 पुरस्कार
बाल विकास शिविर में फाजिल्का का दबदबा, जीते 39 पुरस्कार

संवाद सहयोगी फाजिल्का : सेवा भारती के बठिडा व फिरोजपुर विभाग के तीन दिवसीय शिविर सर्वहितकारी विद्या मंदिर फाजिल्का में संपन्न हुआ। इस शिविर में बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें सबसे अधिक 39 पुरस्कार फाजिल्का ईकाई ने जीते।

loksabha election banner

महासचिव रमन सेतिया व जिला प्रभारी रमेश सुधा ने कहा कि स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गांव सैनियां की पूजा, द्वितीय सैनियां की सिया, तृतीय पुरस्कार सुरेशवाला की गगनदीप व पांचवां पुरस्कार रिमझिम ने हासिल किया। गीत मुकाबले में फाजिल्का का द्वितीय व तृतीय स्थान रहा। नाटय प्रतियोगिता में फाजिल्का का द्वितीय व सुरेशवाला का तृतीय स्थान रहा। सीनियर लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सैनियां के कमलजीत व फाजिल्का के हिमांशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सैनियां का कमलजीत प्रथम, लड़कियों में सुरेशवाला की रेखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सैनियां की राजवीर कौर प्रथम, सुरेशवाला के काकू ने द्वितीय तथा सुरेशवाला के गगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्न मंच में सुरेशवाला ने प्रथम व फाजिल्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के जूनियर वर्ग की रिले रेस में सैनिया ने प्रथम, सुरेशवाला ने द्वितीय व लड़कियों में सैनियां प्रथम, सुरेशवाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बाधा केन्द्र प्रथम, सुरेशवाला द्वितीय व सैनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की कबड्डी में सुरेशवाला प्रथम व बाधा टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रेरक प्रसंग में सुरेशवाला के हर्ष ने प्रथम व रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लड़कियों के जूनियर वर्ग के लांग जंप में बाघा की किरण व सुरेशवाला की रेखा ने द्वितीय व लड़कों में सैनियां के कमलजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग लड़कों की रिले रेस में बाधा प्रथम, सुरेशवाला व फाजिल्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व लड़कियों की रिले रेस में सुरेशवाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिविर की अध्यक्षता प्रधान संदीप सचदेवा ने की। मंच संचालन उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा व महिला अध्यक्ष रमा भारती शर्मा ने किया। शिविर के आयोजन में संरक्षक जगदीश कटारिया व बाबू लाल अरोड़ा, कोषाध्यक्ष रत्न ग्रोवर, ओमप्रकाश, भगत सिंह, हुक्म चंद, अशोक कालड़ा, बलदेव खेड़ा, अशोक कटारिया, अमित दहूजा, राजा शर्मा, वरिदर बतरा, महिदर त्रिपाठी, अशोक शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.