सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों से कर्मचारी खफा
संवाद सूत्र, फाजिल्का : पीडब्लूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन की इकाई फाजिल्का की एक मी¨टग स्थानी
संवाद सूत्र, फाजिल्का : पीडब्लूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन की इकाई फाजिल्का की एक मी¨टग स्थानीय प्रताप बाग में अध्यक्ष र¨जदर ¨सह संधू की अध्यक्षता में हुई। प्रेस सचिव हीरा लाल ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों संबंधी मुलाजिम विरोधी नीतियां बना रही है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। यूनियन सदस्यों ने सरकार से मांग की कि डीए की किश्तें जल्द दी जाए, कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए, ठेकेदारी व्यवस्था बंद करके रेगुलर भर्ती की जाए, जेई टैस्ट के पास पंप ऑपरेटरों को जेई प्रमोट किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को जल्दी हल न किया तो यूनियन संघर्ष को तेज करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके यूनियन सदस्य सुमेर ¨सह, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, रोशन लाल, जीत ¨सह, जय चंद व अन्य उपस्थित थे।